नागपूर से हत्या कर भाग रहे आरोपी को चलती ट्रेन से दबोचा

0
11

आरपीएफ ने नागपुर से हत्या कर भाग रहे एक आरोपी को पठानकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच से गिरफ्तार किया है, जिसे शनिवार को नागपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

नागपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी ट्रेन से फरार हो रहा है

नागपुर पोलीस ने इसकी सूचना आरपीएफ अधिकारियों के मोबाइल पर सूचना दी  कि उनके यहां से एक आरोपी हत्या के बाद पठानकोट एक्सप्रेस से भागा है। जिसकी फोटो व जानकारी वाट्सएप पर भेजी गई , आरपीएफ ने तुरंत हरकत में आते हुए प्लेटफार्म पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया

आरपीएफ के कर्मचारी ट्रेन की जांच करते हुए पीछे से दूसरे नंबर के जनरल कोच में पहुंचे जहां से आरोपी विशाल उर्फ विक्की पिता हेमंत नागेन्द्र (21) पकड़ा गया। इसकी फोटो खींचकर फिर से संबंधित अधिकारी को भेजकर पुष्टि की गई।

आरोपी को आरपीएफ पोस्ट लेकर आए और थाना कलमना नागपुर से पुलिस कर्मचारी आरपीएफ पोस्ट पहुंचे, जिन्हें आरोपी को सुपुर्द किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here