महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ करते हुए कहा सड़क परिवहन में उन्होंने अपने पद का उपयोग कर दिखाया की विकास कैसे होता है
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने देश में सड़कों पर हुए काम को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की है। पवार ने कहा कि नितिन गडकरी ने दिखाया है कि विकास के लिए कैसे अपने पद की ताकत का इस्तेमाल किया जाता है। नितिन गडकरी ने शनिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हाइवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने गडकरी की तारीफ में ये बातें कही हैं।
शरद पवार ने यहां कहा, मैं इस कार्यक्रम में शामिल हुआ क्योंकि मुझे बताया गया था कि गडकरी अहमदनगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं और वह चाहते हैं कि मैं उपस्थित रहूं। इस पर मैं हाजिर हुआ हूं। किसी प्रोजेक्ट की आधारशिला रखे जाने की रस्म हो जाने के बाद अक्सर लंबे समय तक उस पर काम नहीं होता है, लेकिन जब गडकरी की परियोजनाओं की बात आती है, तो नीव रखे जाने के कुछ दिनों के भीतर ही काम शुरू हो जाता है। गडकरी इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण हैं कि कैसे एक जनप्रतिनिधि देश के विकास के लिए काम कर सकता है।






