नागपूर दिनांक 29 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी )
पान शॉप की आड़ में चल रहे दो हुक्का पार्लरों पर पुलिस ने छापा मारा। हुक्का पार्लरों के अंदर हुक्का पीते कई युवक मिले। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद मुस्तुकीम अब्दुल खलील (26) प्लॉट नंबर 227, हसनबाग कादरी हाईस्कूल के पास नंदनवन, शहनवाज अनवर शेख (40) मिलन नगर खरबी, चेतन गोविंदराव निखारे (35) प्लॉट न 31, वृंदावन नगर, हसनबाग और सचिन सुखदेवजी बावणे (26) नंदनवन निवासी है।
आरोपी मोहम्मद मुस्तुकीम हुक्का पार्लर का मालिक है और शहनवाज शेख हुक्का पीने के लिए आने वालों की सेवा करता है। इसी तरह से आरोपी चेतन निखारे हुक्का पार्लर संचालित कर रहा था और सचिन हुक्का पीने आने वालों को सेवा देता था। पकड़े गए आरोपियों से विविध कंपनियों के हुक्का फ्लेवर, पॉट व अन्य सामग्री सहित करीब 47 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।
गोलू पान सेंटर के मालिक मोहम्मद मुस्तुकीम अब्दुल खलील और फ्लेवर बनाकर देने वाला नौकर शहनवाज अनवर शेख को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। कमरे में दो कुर्सियां लगी थीं, 1 जलता पॉट मिला।इसके अलावा बगल में हुक्का के लिए उपयोग किए जाने वाली सामग्री के साथ विविध रंग के छोटे आकार के 9 पॉट सहित 10 हुक्का पॉट, 10 पाइप, 10 स्टैंड व 29 विविध प्रकार के 141 तंबाकू मिश्रित हुक्का फ्लेवर के बॉक्स, सिल्वर पेपर, कोयला मिला।
आरोपी को फ्लेवर के बारे में पूछने पर उसने टालमटोल जबाब दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 3 माह से गुप्त रूप से हुक्का पार्लर चला रहा था। वह दूसरे हुक्का पार्लर के संचालकों को फ्लेवर व पॉट की बिक्री करता है। गोलू पान पैलेस हुक्का पार्लर से करीब 33,450 रुपए का माल जब्त किया गया।
गोलू पान पैलेस के बगल में तुलसी पान पैलेस में पुलिस ने छापा मारा। इसके मालिक चेतन गोविंदराव निखारे और उसके नौकर सचिन सुखदेवजी बावणे को पकड़ा गया। चेतन के हुक्का पार्लर में दो कुर्सियां, 1 जलता पॉट, विविध रंग के छोटे-बड़े आकार के 6 पॉट सहित 7 हुक्का पॉट व 7 पाइप, स्टैम्प व 23 विविध प्रकार के 47 तंबाकू मिश्रित हुक्का फ्लेवर के बॉक्स, सिल्वर पेपर, कोयला सहित 14160 रुपए का माल जब्त किया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 2 माह से हुक्का पार्लर चला रहा था। दोनों हुक्का पार्लरों से 47,600 रुपए का माल जब्त किया गया। कोतवाली थाने में कोटपा के तहत उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






