प्रेमिका द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर मारपीट कर दुष्कर्म

0
15

नागपूर दिनांक 20 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी )

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर प्रेमिका से मारपीट कर जबरन दुष्कर्म करने वाले प्रेमी को प्रेमिका की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी विवेक गुप्ता (25), रानी दुर्गावती चौक निवासी है। पीड़ित 25 वर्षीय युवती है। पुलिस के अनुसार आरोपी अ‍मेजॉन में पर्यवेक्षक है। वर्तमान में वह इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। पीड़िता निजी कंपनी में काम करती है।

दोनों की करीब 4 वर्ष पहले पहचान हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध जुड़ गया। इस दौरान आरोपी विवेक ने युवती को घर बुलाकर उससे कई बार संबंध बनाए। कुछ समय बाद पीड़िता ने संबंध बनाने से इनकार िकया, तो आरोपी ने शादी के सपने दिखाकर उससे संबंध बनाए।

गत 16 सितंबर को आरोपी ने युवती को घर बुलाया। युवती ने शादी के बारे में पूछा तो िववेक टालमटोल करने लगा। जब पीड़िता ने शादी करने की जिद की, तो विवेक ने उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी विवेक गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here