एक साल पहले लापता हुई किशोरी रीवा से बरामद,हुआ खुलासा….

0
15

नागपूर दिनांक 12 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी )

गिट्टीखदान क्षेत्र से एक साल से लापता किशोरी को रीवा, म.प्र. में पुलिस ने खोज निकाला। किशोरी के अपहरण का मामला गिट्टीखदान थाने में दर्ज था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।करीब 4 माह पहले यह मामला क्राइम ब्रांच पुलिस विभाग के मानव तस्करी विरोधी पुलिस दस्ते को सौंंपा गया।

दस्ते ने किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाले किशोर और उसकी मां के मोबाइल के आधार पर उसका पता लगाया। पुलिस किशोरी और किशोर को नागपुर लेकर आई और दोनों काे गिट्टीखदान पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रेम संबंध के चलते दोनों शहर से भागे थे।

प्रेम संबंध के चलते शहर से गायब हुए :

पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में किशोरी और किशोर प्रेम संबंध के चलते शहर से गायब हो गए। किशोरी के परिजनों ने गिट्टीखदान थाने में शिकायत की। किशोरी के परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने के बाद 4 माह पहले मामला क्राइम ब्रांच पुलिस के मानव तस्करी विरोधी दस्ते को सौंपा गया। पुलिस निरीक्षक नंदा मनगटे ने सहयोगियों के साथ मिलकर किशोरी को मध्यप्रदेश के रीवा में खोज निकाला।

बहला-फुसलाकर ले गया

पुलिस ने पहले किशोर और उसकी मां के मोबाइल के बारे में पता लगाया, फिर पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के रीवा पहुंची। किशोरी, किशोर के घर में मिली। किशोरी की बहला फुसलाकर ले जाया गया था। पुलिस ने किशोरी और किशोर को गत 8 सितंबर को नागपुर लाकर गिट्टीखदान पुलिस के हवाले किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here