गणपति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने के विवाद में युवक की हत्या

0
20

कन्हान नागपूर दिनांक 11 सितंबर ( प्रतिनिधी)

नागपुर से सामने आई एक घटना में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

इस हत्या के पीछे की वजह किसी को भी हैरान कर देगी। डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या की गई।

गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने डीजे मालिक कल्पेश बावनकुले की हत्या कर दी।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे नागपुर के पास कन्हान थाना क्षेत्र की है. इस संबंध में कन्हान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here