नागपूर दिनांक 6 सितंबर (प्रतिनिधी )
कोरोना का झांसा देकर वृद्धा के आभूषण ऐंठ लिए गए। नई कामठी थाने में आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
जयभीम चौक, कामठी निवासी कांताबाई लक्ष्मण गोंडाणे (85) रिश्तेदार के घर से अपने घर पैदल जा रही थी। रास्ते में उसे एक 40 वर्षीय अपरिचित महिला मिली। उसने कांताबाई को बताया कि, वह उसके बेेटे प्रमोद को पहचानती है।
बातचीत के दौरान उसने कांताबाई को बताया कि, सरकारी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना के 1 लाख 30 हजार रुपए मिल रहे हैं। इसके लिए बैंक में 6 हजार रुपए जमा करने पड़ते हैं। उसने कांताबाई को कान और गले के आभूषण गिरवी रखकर बैंक में रुपए जमा करने को कहा और रुपए मिलने के बाद आभूषण छुड़ाने की सलाह दी।
झांसे में आयी कांताबाई ने उसे अपने आभूषण देने के बाद महिला रफूचक्कर हो गई।





