कैटरीना कैफ का पीछा,कैटरीना और विकी कौशल को जान से मारने की धमकी, पोलीस ने दर्ज की शिकायत,जांच शुरू

0
21

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है.

मुंबई पुलिस ने सांताक्रूज थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. विक्की कौशल और कैटरीना ने 2021 में शादी की है.

मुंबई पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अभिनेता विक्की कौशल की शिकायत पर सांताक्रूज थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसकी संख्या सीआर नंबर 911/2022 है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2), 354 (डी) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है.

विक्की कौशल ने सांताक्रूज थाने में शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति उन्हें और कैटरीना कैफ को धमकी दे रहा है और इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट कर रहा है. शिकायतकर्ता विक्की कौशल ने कहा है कि आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और उसे धमका रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here