अभिनेता गोविंदा ने बेटे यशवर्धन की फोटो शेयर की,मिल रहे जोरदार लाइक्स और प्यार

0
7

बॉलीवुड  के अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा की एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता के बेटे यशवर्धन आहूजा ने डैनिम शर्ट पहनी हुई है। इस तस्वीर को अभिनेता गोविंदा ने शेयर करते हुए यह लिखा कि “इतने सालों में तुमने जो मेहनत की है, वह तुम्हारे चेहरे पर झलक रही है, तुमने जो अपने आप को आत्मविश्वास दिया है, उसने आपको एक व्यक्ति से एक व्यक्तित्व के रूप में परिवर्तित बना दिया है। यह दुनिया में सभी सफलताओं का मूल है।”

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि यशवर्धन आहूजा बेहद स्टाइलिश पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर की फैंस से लेकर सेलेब्स भी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और सभी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस तस्वीर की रवि दुबे, मां सुनीता आहूजा, राखी सावंत समेत कई सितारों ने जमकर तारीफ की है। गोविंद के बेटे की इस तस्वीर पर लोग जमकर लाइक्स कर रहे हैं और फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here