फूड डिलीवरी एजेंट द्वारा युवती से छेड़छाड़ कर चुंबन लेने की कोशीश

0
10

एक युवती के साथ एक डिलेवरी बॉय ने अश्लील हरकत की साथ ही उसका चुंबन लेने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद युवती दहशत में है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला महाराष्ट्र के ही पिंपरी-चिंचवड़ के वकाड इलाके का है। चाइनीज का ठेला लगाने वाली 30 वर्षीय एक युवती अपने भाई के साथ रात को अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच, एक फूड डिलेवरी बॉय दुपहिया वाहन से आया और उससे अश्लील बातें करने लगा। इतना ही नहीं उसने युवती को गले लगाकर चूमने की भी कोशिश की।

बताया जा रहा है कि जिस समय डिलेवरी बॉय युवती के पास आया उस समय उसका भाई भौंक रहे कुत्तों को भगाने के लिए उनका पीछा करने लगा था। इसी बीच यह डिलेवरी बॉय आ गया और लड़की के साथ अश्लील बातें करने लगा। जैसे ही उसने लड़की के भाई को देखा वह फरार हो गया।

लड़की ने इस घटना के बाद तत्काल वकाड पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात डिलेवरी बॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here