JEE Scam : नागपुर में CBI छापे,दिल्ली से आई टीम

0
5

जेईई मेन्स परीक्षा में हुई धांधली के मामले में सीबीआई दिल्ली ने  नागपुर से संबंधित कुछ कोचिंग इंस्टीट्यूट पर छापेमारी की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से यहां छापेमारी करके दस्तावेज जब्त किए हैं. ज्ञात हो कि लगभग 2 सप्ताह पहले सीबीआई ने जेईई मेन्स परीक्षा में चल रही धांधली का भंडाफोड़ किया था. इस केस में सीबीआई ने एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों द्वारा कथित हेराफेरी का मामला दर्ज किया था.

दूसरे ही दिन सीबीआई ने दिल्ली, एनसीआर, इंदौर, पुणे, जमशेदपुर और बेंगलुरु सहित 19 स्थानों पर छापेमारी की थी. साथ ही एफिनिटी एजुकेशन के संचालक सिद्धार्थ कृष्णा, विशम्भर त्रिपाठी, कर्मचारी रितिक सिंह, अंजुम दावुदानी, अनिमेष कुमार, अजिंक्य नरहरी पाटिल और रंजीतसिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया था.

बताया जाता है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान नागपुर के भी कुछ कनेक्शन का पता चला. नागपुर के भी कुछ कोचिंग के संचालकों ने आरोपियों के साथ साठगांठ करके अपने छात्रों की परीक्षा में सेटिंग करवाई थी. एफिनिटी ने बड़े ही शातिर ढंग से यह खेल रचाया था.

इसमें नागपुर के कोचिंग क्लासेस के संचालकों ने भी अपने कैंडिडेट की सेटिंग करवाई थी. एक उम्मीदवार से 10 से 12 लाख रुपये का लेन-देन होने की जानकारी मिली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here