मुंबई की निर्भया: पीड़िता के परिवार को 20 लाख का मुआवजा,महाराष्ट्र सरकार की घोषणा

0
8

मुंबई के साकी-नाका में हुए बलात्कार को लेकर अब महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने पीड़िता के परिजनों को 20 लाख रूपये देने का ऐलान किया है।

मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया कि साकीनाका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं, क्योंकि पीड़िता अनुसूचित जाति की थी। नागराले ने आगे कहा कि, “उन जगहों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी जहां रात के समय सड़कों पर कम आबादी होती है। रात में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को रात में गश्त करने वाले अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।”

उपनगरीय साकीनाका में शुक्रवार की तड़के एक स्थिर टेम्पो के अंदर एक व्यक्ति ने 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और रॉड से हुई बर्बरता से पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here