नागपुर में मिला कोरोना का नया वेरिएंट एवाई-4

0
8

नागपूर मनपा नए वेरिएंट के संदेह में कोरोना मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग भी लगातार करवा रही है। हाल ही में नागपुर में पुणे से आई एक रिपोर्ट में नया वेरिएंट एवाई-4 मिलने की जानकारी सामने आई है। शुरुआत में इसे डेल्टा प्लस वेरिएंट समझा जा रहा था, लेकिन यह डेल्टा वेरिएंट का म्यूटेशन है, जो कि डेल्टा प्लस जितना घातक नहीं है।

डेल्टा वेरिएंट के परिवार का  

कोरोना से हो रहे म्यूटेशन और वेरिएंट को तीन अलग श्रेणी में रखा गया है। इसमें पहला वेरिएंट अॉफ इंटरेस्ट, दूसरा वेरिएंट ऑफ कंसर्न और तीसरा वेरिएंट ऑफ हाई कॉन्सिक्वेंसेस है। नागपुर में मिला एवाई-4 वेरिएंट ऑफ कंसर्न है। यह डेल्टा वेरिएंट के सब-लाइनेजेस है, यानी यह डेल्टा वेरिएंट से म्यूटेट हुआ है। डेल्टा वेरिएंट के 13 म्यूटेशन हुए हैं, जबकि बाहर इसके 20 से भी अधिक म्यूटेशन हो चुके हैं।

नहीं है ज्यादा घातक :

नए वेरिएंट मिलने के बाद भी राहत की बात यह है कि अब तक इसमें कोई गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। यह डेल्टा प्लस वेरिएंट की तरह घातक नहीं है, न ही अब तक इस तरह के कोई केस सामने आए हैं। सामान्य कोरोना के तरह ही इसके लक्षण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here