क्रिकेट जगत और फिल्म जगत के सितारे आज नागपूर पहुंचे,दोनो का अलग अलग वजह से नागपूर में आगमन हुआ
भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज सुबह नागपुर पहुंचे ,यहां से वह विदर्भ के चंद्रपुर स्थित ताडोबा अभ्यारण जाएंगे ,जो शेरों के लिए विख्यात है ,सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद है , हालांकि सचिन तेंदुलकर के दोनों ही बच्चे इस मौके पर उनके साथ नहीं थे ,नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे सचिन तेंदुलकर यहां से सीधा ताडोबा के लिए रवाना हो गए ,2 दिन सचिन तेंदुलकर यहीं पर रुकेंगे इसके बाद वापस मुंबई लौट जाने का कार्यक्रम है ।
फिल्म अभिनेता संजय दत्त आज नागपुर पहुंचे वो दोपहर को नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे ,संजय दत्त महाराष्ट्र के ऊर्जामंत्री नितिन राउत के साथ दोपहर को खिड़सी गए जहा वो विदर्भ फिल्म सीटी का निरिक्षण किया ,इसके बाद रात 9 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे।






