दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद वजन कम करने में पसीना बहा रही अभिनेत्री करीना कपूर

0
9

करीना कपूर ने वर्क आउट करते हुए कुछ तस्वीरे साझा की और इसके कैप्शन में लिखा है: “डे वन का वर्कआउट पूरा हुआ.” इस साल फरवरी मे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद से ही करीना लगातार वर्कआउट कर रही हैं. दूसरी बार बेटे को जन्म देने के बाद करीना का वजन काफी बढ़ गया था, ऐसे में वापस शेप में आने के लिए करीना ने मेहनत शुरू कर दी है.

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना, अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान लीड किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था. अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है.

 

बीते दिनों दिए अपने इंटरव्यू में करीना ने इस इंटीमेट सीन और अपनी फेवरेट फिल्मों को लेकर खुलकर बातें कीं. करीना कपूर अपनी फिल्मों को लेकर बात कर रही थीं अनुपमा चोपड़ा के इंटरव्यू में. इस दौरान करीना से उनकी टॉप 5 फिल्मों को लेकर अनुभवों पर बात चल रही थी. इस बीच बात हुई 2012 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘हीरोइन’ को लेकर. इस फिल्म की एक क्लिप अनुपमा ने करीना को दिखाई जिसमें वो अर्जुन रामपाल के साथ इंटीमेट सीन दे रही थीं. करीना ने इस सीन को लेकर कहा ‘मैंने इस फिल्म को सबकुछ दे दिया इसके लिए मैं न्यूड हो गई थी. फिल्म को ऑडिएंस से भले भी कैसा ही रिएक्शन मिला हो लेकिन मेरे लिए ये बेहद खास है’.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here