2 दिन पहले शाम को लकड़गंज में चाकू की नोक पर हुई 21 लाख की लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें से एक कमलेश शाह की कूरियर कंपनी में सुरक्षा रक्षक का काम करने वाला रूपलाल लिल्हारे है और दूसरा तांडापेठ निवासी उमेश सोनकुसरे है.
बताया जाता है कि लिल्हारे ने ही आरोपियों को लूट की टिप दी थी. पुलिस ने इस प्रकरण में तांडापेठ निवासी व्यंकटेश उर्फ गोलू पोहाड़ (22) को गिरफ्तार किया था. लूट की पूरी प्लानिंग करने वाला मुख्य आरोपी विवेक बारापात्रे अब भी गिरफ्त से बाहर है.बताया जाता है कि लूट की रकम विवेक के पास है लेकिन वह गिरफ्त से बाहर है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है.
शनिवार की शाम कंपनी में काम करने वाले रमन पटेल दुपहिया वाहन की डिक्की में 21 लाख रुपये रखकर कंपनी के मैनेजर रोहित पटेल के छापरूनगर स्थित निवास स्थान पर जा रहे थे. इसी समय 3 आरोपियों ने चाकू की नोक पर गाड़ी सहित रकम लूट ली. शुरुआत से ही पुलिस को इस मामले में किसी करीबी व्यक्ति द्वारा टिप दिये जाने का संदेह था.






