2 रहियाशी इलाकों से चोरों ने 3 लाख का माल उड़ाया

0
15

नागपूर दिनांक 28 ऑगस्ट ( शहर प्रतिनिधी)

सदर और सक्करदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने 2 घरों में सेंध लगाकर नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. सदर पुलिस ने गड्डीगोदाम निवासी दिनेश लक्ष्मण टिपरी (61) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

दिनेश 23 अगस्त की शाम अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ नासिक गए थे. देर रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. अलमारी से 23,000 रुपये नकद और सोने के जेवरात सहित 1.75 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. दूसरे दिन स्थानीय नागरिकों को चोरी का पता चला और दिनेश को जानकारी दी. नागपुर लौटकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की.

दूसरी वारदात बड़ा ताजबाग परिसर में हुई. पुलिस ने ताज कॉलोनी निवासी शेख नसीर शेख रमजान (55) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. शाम 7 बजे के दौरान घर पर ताला लगाकर नसीर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे.

इसी बीच अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर घर में रखे 19,800 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात सहित 1.20 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया. 3 घंटे बाद नसीर घर पहुंचे तो चोरी का पता चला और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने दोनों घटनाओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here