गडकरी के हस्ते मेहता सन्मानित

0
16

नागपूर दिनांक 25 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी )

नागपुर. केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याणकारी असोसिएशन के अध्यक्ष  रमेश मेहता का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सत्कार किया ।

उन्होने कहा कि, ऐसे कर्मठ पुलिस कर्मियों के कारण हम सुरक्षित है तथा उनके द्वारा दी जानेवाली अहर्निश सेवा कि जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।स्व. अजय पांडे स्मृति सामाजिक सरोकार सम्मानपत्र एवं ग्यारह हजार का चेक मेहता को प्रदान किया गया ।

विदर्भ सेवा समिति द्वारा गडकरी जनसंम्पर्क कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित था। सर्वश्री सुरेश महाले, नागेष घोडकी, शेंडे, पाखरे, चंद्रकांत उद्गीर, बोडे, एम.के. इंगले आदि उपस्थित थे। प्रास्ताविक विदर्भ सेवा समिति के कार्याध्यक्ष डॉ. संतोष मोदी ने रखा।

पांडे परिवार से अंकिता पांडे, अरविंद पांडे, समिति के अध्यक्ष आनंद निर्बाण, कोषाध्यक्ष बाबूलाल नेवटिया, सचिव अशोक गोयल, उपाध्यक्ष मनीष मेहता, सहसचिव प्रशांत मानेकर, नागपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव तरूण निर्बाण, भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के महामंत्री संजय पांडे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here