नागपूर दिनांक 23 ऑगस्ट ( शहर प्रतिनिधी)
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया. पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपी आईसी चौक निवासी अभिषेक इंदूरकर (20) को गिरफ्तार किया.
किशोरी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पहले उसकी फेसबुक पर अभिषेक से दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. करीब 3 महीने पहले अभिषेक चोरी के मामले में जेल चला गया. तब से उसने अभिषेक से दूरी बना ली. जेल से छूटने के बाद भी अभिषेक उसे परेशान कर रहा था.
सेमिनरी हिल्स के पीछे जंगल में ले जाकर पीड़िता के साथ मारपीट की. डंडे से पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया. जांच में पता चला कि किशोरी और अभिषेक ने एक साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. नाबालिग होने के कारण किशोरी गिरफ्तारी से बच गई.






