नूपुर शर्मा की पोस्ट करने पर शिवसेना पदाधिकारी को मिली गर्दन काटने की धमकी

0
14

नागपूर दिनांक 17 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी )

शिवसेना के उपशहर पद कार्यरत सदर थाना अंतर्गत मोहन नगर निवासी लॉरेन्स ग्रेगरी ने १५ अगस्त को फ़ेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसने नूपुर शर्मा के समर्थन की बात भी लिखी थी ।

लॉरेन्स के घर पर सफ़ेद काग़ज़ में लिखी हुई धमकी पत्थर के द्वारा घर में फेंकी गई जिसने लिखा गया है कि

“ काफिर अब तेरी गर्दन उतारी जाएगी”

यह धमकी का संदेश पढ़कर लॉरेन्स के परिवार वाले सदमे में है ।

लॉरेन्स के बताने पर शिवसेना शहर प्रमुख नितिन तिवारी ने मामले की जानकारी पोलिस आयुक्त अमितेष कुमार को फ़ोन पर दी। पोलिस आयुक्त ने परिमंडल २ के डीसीपी विश्वराज़ तेली को ऐक्शन के निर्देश दिए , तिवारी ने भी फ़ोन पर डीसीपी से बात कर पोस्ट एवम् धमकी पत्र की कॉपी WhatsApp पर भेजी ।

DCP तेली  ने सदर के थानेदार को तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज करने के निदेश दिए । शिवसेना ने लॉरेन्स ग्रेगरी को जान का धोका होने के कारण पोलिस सुरक्षा की माँग की है जिसपर DCP तेली ने पोलिस प्रोटेक्शन देने का आश्वासन शहर प्रमुख तिवारी को दिया है ।

खबर लिखे जाने तक लॉरेन्स सदर थाने में है FIR की प्रोसेस जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here