महाराष्ट्र दिनांक 14 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे का सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गया है. मेटे शिव संग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे. उनकी का कार पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट होने के चलते हुआ. कार हादसे में मेटे बुरी तरह घायल हो गए. जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है.
जानकारी के मुताबिक एक्सीडेंट में विनायक मेटे के सिर के चोट लगी. उन्हें पास ही के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मेटे तीन बार विधायक रह चुके थे.






