खापरखेड़ा नागपूर दिनांक 9 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी )
14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस पर रिमांड पर लिया है। घटना खापरखेड़ा थाना क्षेत्र के गुमथी-गुमथला में उजागर हुई।
स्कूल जाते समय प्रेमजाल में फंसाया :
कक्षा 10वीं की छात्रा की करीब एक वर्ष पूर्व किसी विवाह समारोह में पड़ोस में रहने वाले रोहित सूरदास सोनेकर (26) से मुलाकात हुई थी। स्कूल आते-जाते समय अक्सर बालिका की रोहित से मुलाकात होने से दोनों में प्रेमसंबंध स्थापित हो गए।
आरोपी स्कूल के बहाने पीड़िता को कोराड़ी मंदिर परिसर, आदासा मंदिर परिसर जैसे स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने व खुद आत्महत्या करने की धमकी देता था।
पीड़िता ने चाचा को सुनाई आपबीती
घटना के दिन दोपहर में रोहित ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। भतीजी घर पर नहीं मिलने पर उसके चाचा जब रोहित के घर पहुंचे तो वह वहां मिली और उसने अपनी आपबीती अपने चाचा को बताई। इस दौरान बालिका को जान से मारने की धमकी देते हुए रोहित मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने चाचा के साथ खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रोहित सोनेकर के खिलाफ धारा 376(3), 376(2)(आर), 376 (2)(छ), 506 व सह धारा 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और देर रात पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा।






