दोपहिया से नीचे गिरकर बेहोश हुए व्यक्ति की दोपहिया चुरानेवाला गिरफ्तार

0
9

नागपूर दिनांक 5 ऑगस्ट ( शहर प्रतिनिधी)

ड्यूटी से घर जाते समय दोपहिया वाहन से नीचे गिरने के बाद बेहोश हुए व्यक्ति की मदद करने के बजाय आरोपी शेख रफीक शेख वकील (44) शेष नगर, दूसरी गली, खरबी रोड निवासी दोपहिया वाहन चुराकर भाग गया। इस आरोपी को नंदनवन पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी से 3 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

होश में आने पर की थी शिकायत

राऊत नगर, भोला किराना के पास नंदनवन निवासी किशोर मंडपे गत 13 जनवरी 2022 को ड्यूटी से घर जाते समय हरपुर नगर में पानी की टंकी के पास अचानक चक्कर, तो वह वाहन सहित गिर गया और बेहोश हो गया।

इस दौरान मौका पाकर आरोपी शेख रफीक दोपहिया वाहन (एम.एच.-31-एफ.एम.-5978 चुराकर फरार हो गया।करीब 10 मिनट बाद होश में आने पर किशोर को अपना वाहन नजर नहीं आया, तब उन्होंने नंदनवन थाने में वाहन चोरी की शिकायत की।

गत 3 अगस्त को पुलिस गश्तीदल को आरोपी शेख रफीक संदिग्ध स्थिति में घूमते दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा और दस्तावेज मांगे, तब पता चला कि, दोपहिया वाहन चोरी का है। इसकी शिकायत नंदनवन थाने में दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया करीब 8 माह पहले उसने हरपुर नगर पानी की टंकी के पास एक बेहोश पड़े व्यक्ति को देख उसका वाहन चुराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here