नागपूर दिनांक 5 ऑगस्ट (शहर प्रतिनिधी )
बहन से विवाद में घर छोड़कर चली गई 35 वर्षीय महिला को भंडारा जिले के कन्हलमोह जंगल में ले जाकर तीन-चार लोगों ने दुष्कर्म किया. आरोपी उसे बिना कपड़ों के और बेहोश छोड़कर फरार हो गए
पीड़िता का नागपुर के एक मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने पति से अलग हो चुकी है. पिछले कुछ दिनों से वह अपनी बहन के साथ गोंदिया जिले में रहने गई थी। बहन से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इसलिए वह गुस्से में घर से निकल गई। वह अपनी मां के पास जाना चाहती थी जो भंडारा जिले में रहती थी।
श्रीराम उरकुड़े (45, गोरेगांव) सड़क पर चलते समय उससे मिला। उसने उसे कार से घर छोड़ने का वादा किया। तो वह श्रीराम की कार में बैठ गई। वह उसे रात में मुंडीपार के जंगल में ले गया। वहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। मना करने पर उसने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे रात भर जंगल में रखने के बाद ने उरकुड़े नेे अगले दिन उसे घर छोड़ने का वादा किया। शाम तक उसे अपने पास रखा। एक ढाबे से खाना लिया और गाड़ी को फिर से जंगल की तरफ चला दिया। अगले दिन श्रीराम ने फिर रात भर महिला का यौन शोषण किया।
पीड़िता किसी तरह कन्हलमोह के जंगल छोड़ कर भाग गई। महिला कन्हलमोह रोड के पास धर्मा ढाबे के पास आई और वहां अकेली बैठी थी। उसने वहां एक पंक्चर बनानेे वाले से पानी मांगा और घटना के बारे में बताया।
एक युवक ने दोपहिया वाहन पर पीड़िता को घर छोड़ने का वादा किया। पीड़िता ने बाइक चालक को मना कर दिया। हालांकि वहां पंचर मरम्मत करने वाले ने विश्वास करने को कहा और बाइक पर बैठने को कहा। इसलिए महिला युवक केे साथ चली गई। हालांकि कुछ देर बाद युवक ने बाइक को जंगल में रोक दिया और उसके पीछे पंचर रिपेयर करने वाला भी वहां पहुंच गया. दोनों ने रात भर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जंगल में वे उसे नग्न और बेहोश छोड़कर भाग गए।
कन्हलमोह जंगल से गुजर रहे एक बाइक सवार ने देखा कि एक महिला नग्न और बेहोश पड़ी है। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस अधिकारी प्रशांत मिसेले, सौरव घरदे टीम के साथ पहुंचे। तब तक गांव की महिलाओं ने उसे कपड़े दिए। पुलिस तुरंत उसे भंडारा के एक अस्पताल ले गई।
महिला की हालत बिगड़ने पर उसे नागपुर के एक मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.






