प्रेमी के लिए 2 बच्चो के साथ महिला ने पति को छोड़ा,2 माह से प्रेमी फरार

0
17

वाड़ी नागपुर दिनांक 3 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी )

गोंदिया से वाड़ी लाकर एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने वाले एसआरपीएफ जवान पर वाड़ी पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला (28) पिछले छह माह से वाड़ी में किराए के घर में रह रही है। महिला का पैतृक गांव नवेगांव बांध, जिला गोंदिया है। आरोपी गौतम कन्हैया नेताम है।

आरोपी का मोबाइल बंद, ड्यूटी से भी गायब : आरोप है कि, आरोपी ने महिला को पहले पति को छोड़ने के लिए मजबूर किया। महिला ने स्टाम्प पेपर पर लिखकर पति को छोड़ दिया। उसे दो बच्चे हैं। आरोपी गौतम नेताम (45), आर केशोरी, टी.टी. देवरी, जिला गोंदिया का रहने वाला है और   गोंदिया में ही सीआरपीएफ का कर्मचारी है। वाड़ी लाने के बाद आरोपी ने शादी झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने अपनी इस घिनौनी करतूत के लिए वाड़ी के अंबेडकर नगर में किराए पर कमरा लिया और कुछ दिन रहने के बाद 4 जून को गौतम फरार हो गया। गौतम दो माह से फरार है। उसका मोबाइल बंद है। ड्यूटी से भी गायब है।

प्रेमी का भी साथ छूटने से भुखमरी की नौबत : महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है और डरी हुई है। उसे बच्चों और खुद के पालन-पोषण की चिंता सता रही है। पति के बाद प्रेमी का साथ भी छूटने से आहत आखिरकार महिला सोमवार को वाड़ी थाने पहुंची। पीआई प्रदीप रायन्नावर ने मामले को गंभीरता से लेकर 12 घंटे के भीतर मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 417 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here