नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को बॉलिवुड अभिनेता और बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली (Arman Kohli) के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। अब रविवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिल्मों के अलावा अरमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मार-पीट करने को लेकर भी चर्चा में रहे और गिरफ्तार भी हो चुके हैं।
पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिल्म और TV इंडस्ट्री से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों द्वारा कथित नशीली दवाओं (Drugs) के इस्तेमाल को लेकर छानबीन की है। शुक्रवार को टीवी एक्टर गौरव दीक्षित (Gaurav Dixit) को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। गौरव को कोर्ट में पेश किया गया था और अब वह एनसीबी की हिरासत में हैं। इस मामले में एजाज खान की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।





