भारत में कोरोना के दूसरी लहर के कहर के बाद कम होते कोरोनावायरस संक्रमण और मौत के आंकड़े थोड़ी राहत दे रहे थे पर पिछले 2 दिनो से संक्रमण और मौत के आंकड़े में जबरदस्त बढ़ोतरी चिंता बढ़ा रही है वही कही यह तीसरी लहर की आहट तो नही यह आशंका जताई जा रही है
भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44658 नए मामले सामने आए हैं जबकि 32988 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 496 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3,44,899 हैं जबकि अभी तक 4,36,861 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की बात करें तो वैक्सीन की 61,22,08,542 डोज लोगों को अभी तक लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 79,48,439 कोरोना की डोज लगाई गई है।






