फडणवीस ने कहा राणे के बयान का समर्थन नहीं, BJP दफ्तरों पर हमले सहन नहीं करेंगे

0
10

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दिए गए, ‘कान के नीचे थप्पड़ लगाने’ वाले बयान के बाद शिवसैनिकों द्वारा राज्य भर में जिस तरह से तोड़ फोड़ और भाजपा कार्यालयों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं, उस पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का वक्तव्य का भाजपा समर्थन नहीं करती. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष याद नहीं रहा, इसका विरोध करने का दूसरा तरीका हो सकता है. हम उनके वक्तव्य का समर्थन नहीं करते राणे के बयान का बीजेपी समर्थन नही करती, लेकिन जिस तरह से शिवसेना द्वारा जवाब दिया जा रहा है,उसको लेकर हम पूरी ताकत से राणे के साथ हैं.’

पुलिस द्वारा शिवसैनिकों के हमले ना रोक पाने पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, ‘सबंधित जो भी पुलिस कमिश्नर हैं,उन्हें मैं बता देना चाहता हूं,कि अगर बीजेपी के कार्यालय में हमले किये गए, तो,हम भी चुप नही बैठेंगे.जहां जहां हमारे कार्यालय तोड़े जाएंगे,उस क्षेत्र के पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के पास जाकर बीजेपी आंदोलन करेगी. हम चुप नही रहेंगे,ये मेरी धमकी नहीं है. हम राडा नही करते, हम राड़ेबाज नही हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here