सक्करदारा में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर पोलीस का छापा

0
8

नागपुर दिनांक 24 अगस्त प्रतिनिधि : नागपुर के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया गंगा जमुना को सील करने के बाद नागपुर पुलिस की नजर अब शहर में अन्य जगह चल रहे देह व्यवसाय अड्डों पर है , कल मेडिकल चौक में सलून में चल रहे देह व्यापार अड्डे का भंडाफोड़ करने के बाद आज सक्करदारा में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर छापा मारा गया

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी की नितिन वाइन शॉप आशीर्वाद नगर के सामने एक घर में देह व्यवसाय का अड्डा  चल रहा है जिसे दिघोरी निवासी मोहम्मद रिजवान मोहम्मद रज्जाक सौदागर (24) और रोशनी हरीश हटवार (35) संचालित कर रहे है. रोशनी ने यहां घर में किराए से कमरा लिया था और यहीं से ग्राहकों को बुलाकर देह व्यवसाय किया जा रहा था

पुलिस ने छापा मारकर एक किशोरी को यंहा से मुक्त कराया  तथा दोनों आरोपियों को कब्जे में लिया गया ,आरोपियों के विरुद्ध सक्करदारा थाने में अपराध दर्ज किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here