केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता जवाहर लाल नेहरू ((Pandit Jawaharlal Nehru) को आदर्श राजनेता बताया है। उन्होंने कहा कि नेहरू और वायपेयी, ये दोनों हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के आर्दश नेता हैं। दोनों हमेशा कहते थे कि मैं अपनी लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करूंगा। वो आगे कहते हैं कि अटलजी की राजनीतिक विरासत हमारी प्रेरणा है और पंडित जवाहर लाल नेहरु का भारत के लोकतंत्र में अहम योगदान है।
नेहरू कहते थे भारत एक राष्ट्र नहीं जनसंख्या है
बता दें कि ये कोई पहली दफा नहीं है जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जवाहर लाल नेहरू की तारीफ की है। करीब तीन साल पहले एक भाषण में गडकरी ने नेहरू की तारीफ करते हुए कहा, नेहरू जी अक्सर कहते थे, भारत राष्ट्र नहीं, एक जनसंख्या है। वे कहते थे कि हर व्यक्ति देश के लिए प्रश्न है, समस्या है। मुझे ये भाषण अच्छा लगता है। तो मैं भी इतना कह सकता हूं कि देश के लिए कभी समस्या नहीं बनूंगा।
अटल जी से मिली थी सदन में सही बर्ताव की सीख
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपने दिनों को याद करते हुए गडकरी ने कहा, एक समय था जब मैं भी सदन की कार्यवाही में बाधा डालने में सबसे आगे होता था। उन्हीं दिनों मेरी मुलाकात अटल जी से हुई, उन्होंने मुझे समझाया कि लोकतंत्र में इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। आप सही तरीके से अपनी बात जनता तक पहुंचा सकें ये बेहद जरूरी है।





