नागपूर में चाबी गैंग सक्रीय

0
7

वो लोग घर में आते है,चाबी बनाना है क्या पूछने के बाद डुप्लीकेट चाबी बनाने के नाम पर अलमारी से गहने और नगदी उड़ा लेते है,इस तरह की 3 घटनाएं नागपूर में सामने आई है, पोलीस का मानना है 3 घटनाएं एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दी गई हैै क्योंकि उनके काम करने का तरीका बिल्कुल एक जैसा है.

विघ्नहर्ता कॉलोनी, काटोल रोड निवासी पल्लवी स्वप्निल चौकीकर (35) बुधवार की दोपहर 1 बजे के दौरान पल्लवी और उनकी सास घर में बैठी थीं. इसी दौरान 20 से 25 उम्र के 2 आरोपी घर पर आए और तालों की डुप्लीकेट चाबी बनवाने के बारे में पूछा. पल्लवी ने आरोपियों को फ्रिज की चाबी बनाने को कहा. इसी दौरान आरोपियों ने अलमारी की चाबी भी जांच करने लेने को कहा. उनसे अलमारी की चाबी लेकर टेढ़ी कर दी.

पल्लवी ने दोबारा अलमारी में चाबी लगाई तो लॉक नहीं खुला. लॉक और चाबी सुधारने का नाटक कर आरोपियों ने अलमारी में रखे 2.40 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. उनके जाने के बाद पल्लवी ने अलमारी की जांच की तो जेवरात गायब थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी. गिट्टीखदान पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here