महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुल 66 केस हैं. चिंता वाली बात यह है कि इसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट के ही तीन अलग-अलग रूप हैं. विशेषज्ञों ने इन्हें एवाय.1, एवाय.2 और एवाय.3. इनकी गहन सीक्वेंसिंग से पता चला है कि डेल्टा-प्लस के 13 और उप-वंश भी हैं. ये एवायy.1, एवाय.2, एवाय.3 से लेकर 13 तक जाते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट में म्युटेशन के अध्ययन में पता चला है कि डेल्टा के स्पाइक प्रोटीन में के417एन के अतिरिक्त म्युटेशन से ये वेरिएंट और इनके उप वंश बने हैं.
वैज्ञानिकों की मानें तो ये वेरिएंट संक्रमित कोशिकाओं से वायरस के जुड़ाव को कहीं ज्यादा बढ़ावा देता है.






