राजस्थान के युवक ने महाराष्ट्र की युवती से 2 लाख देकर रचाई शादी,8 वे दिन हुआ ऐसा की मचा बवाल

0
7

राजस्थान के सराफा व्यापारी युवक ने महाराष्ट्र की युवती से 2 लाख 10 हजार रुपए देकर शादी रचाई,8 वे हुआ ऐसा कुछ की बवाल मच गया और पोलीस को बुलाना पड़ा

जोधपुर निवासी भोमाराम सोनी ने 4 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली रेणुका से शादी रचाई थी।भोमाराम का बावरला निवासी संत विक्रम दास के पास आना-जाना होता था। विक्रम ने उसे महाराष्ट्र की लड़की से शादी का आश्वासन दिया। यह बात भोमाराम ने अपने परिजनों को बताई तो वे मान गए। रकम लेकर दलालों ने जोधपुर के गणेश मंदिर में रेणुका नाम की महिला की शादी भोमाराम से करवा दी, फिर कोर्ट में इकरारनामा बनाया। भोमाराम रेणुका को लेकर घर आ गया। भोमाराम की शादी पाली के कुछ दलालों के माध्यम से हुई थी।

शादी के लिए भोमाराम के पिता ने दो लाख दस हजार रुपए बिचोलियों को दिए थे। 12 अगस्त को दुल्हन तिजोरी खाली कर गायब हो गई। महाराष्ट्र की महिला शादी के 8 दिन बाद ही पति का पैसा और गहने लेकर भाग गई। उसका फोन भी बंद होने से संपर्क नहीं हुआ। इधर, जब घर में अलमारी देखी तो वहां से सोने चांदी के जेवर और 42 हजार की नकदी गायब थी। इसके बाद 15 अगस्त को थाने में मामला दर्ज करवाया।

बनाड़ थाना के उप निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि लुटेरी दुल्हन रेणुका की तलाश की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here