पीवी सिंधू ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया इसीके साथ सिंधु लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं. उनके अलावा सिर्फ रेसलर सुशील कुमार ने ही दो ओलंपिक मेडल जीते हैं. सुशील ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में ब्रॉन्ज और लंदन ओलंपिक 2012 में सिल्वर मेडल जीता था.
सिंधु ने दोनों सेटों में चीन की शटलर हे बिंगजिआओ (He Bing Jiao) को 21-13 और दूसरा सेट 21-15 से जीतकर इतिहास रच दिया है. रियो ओलंपिक में भी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता था. सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीकर ऐतिहासिक कमाल भी कर दिखाया है





