कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर दवाई दुकान की संचालिका से बलात्कार

0
19

वाड़ी नागपूर दिनांक 31 जुलाई ( प्रतिनिधी)

कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा डालकर लड़की को दी और उसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उससे शादी करने का वादा किया। हालांकि कुछ ही दिनों में आरोपी ने जाति के नाम पर पीड़िता का अपमान किया और शादी से इंकार कर दिया, वाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.

पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह एक दवा की दुकान की संचालक है। डी.फार्म में पढ़ते समय उसके सहपाठी आरोपी संकेत संजय चन्ने (उम्र 31)चंद्रपुर निवासी से पहचान हुई।

बाद में दोनों ने एक फार्म कंपनी में साथ काम किया। उस समय दोनों अच्छे दोस्त थे। एक बार संजय ने बीमार होने का नाटक करते हुए उसे वाड़ी में अपने कमरे में बुलाया। इस दौरान संजय ने युवती को सॉफ्ट ड्रिंक के जरिए बेहोशी की दवा दी इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए गए

होश में आने के बाद पीड़िता रोने लगी और शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी। इसलिए संजय ने उससे कहा की उसे उससे प्यार हो गया और उसने उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता ने शादी की तैयारी शुरू कर दी।

लेकिन दूसरी जाति का होने के कारण संजय और उसके माता-पिता ने उसका अपमान किया और शादी से इनकार कर दिया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि ज्ञात हो कि इसमें एट्रोसिटी एक्ट के प्रावधानों को लागू नहीं किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here