फ्लाईओवर पर मारपीट कर व्यापारी के कर्मचारी से 20 लाख लूटे

0
24

नागपूर दिनांक 28 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के चिखली फ्लाईओवर पर मिर्च कारोबारी के एक कर्मचारी को लूट कर 20 लाख रुपये नकद चोरी करने की घटना हुई है.

एक मिर्च व्यापारी के कर्मचारी सिद्धार्थ रामटेके को चिखली फ्लाईओवर पर उस समय लूट लिया गया जब वह कलमना बाजार में एक व्यापारी से 20 लाख रुपये की नकदी लेकर अपने मालिक के घर जा रहा था।

बारिश शुरू होने के कारण सिद्धार्थ ने अपना रेनकोट पहनने के लिए गाड़ी रोकी उसी समय पीछे से आए दो लुटेरों ने सिद्धार्थ की पिटाई कर दी और उससे बीस लाख रुपये चुरा लिए. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here