केंद्र ने मंकीपॉक्स से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की,21 दिन का आइसोलेशन, मास्क पहनना और….

0
12

भारत दिनांक 27 जुलाई ( शहर प्रतिनिधी)

Monkeypox Guidelines: मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने इस बीमारी से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।

केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक, मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 21 दिनों का आइसोलेशन (Isolation), मास्क पहनना (Mask), हाथों को अच्छे साफ रखना, घावों को पूरी तरह से ढक कर रखना और उनके पूरी तरह से ठीक होना का इंतजार करना होगा।

मंकीपॉक्स एक वायरल ज़ूनोसिस है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। इसके लक्षण चेचक के मरीजों में देखे जाने वाले लक्षणों जैसे ही होते हैं। हालांकि, चिकित्सकीय रूप से ये कम गंभीर है।

हाल के घटनाक्रमों के कारण, केंद्र ने मंकीपॉक्स मैनेजमेंट के लिए गाइडलाइंस जारी किए।  सरकार ने अस्पतालों  को दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here