bhabhi ji ghar par hai Deepesh Bhan Family: दीपेश भान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। भाभी जी घर पर हैं सीरियल में मलखान का किरदार निभाकर घर-घर में पसंद किए जाने वाले एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है।
दीपेश के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए दीपेश भान अचानक गिर पड़े थे और अस्पताल में अभिनेता ने दम तोड़ दिया। अभी उनकी मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। बेहद यंग उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए दीपेश भान के निधन से हर कोई स्तब्ध है। अभिनेता की फैमिली की भी बुरा हाल है। एक्टर अपने पीछे सालभर का बेटा और पत्नी छोड़ गए हैं।
2019 में हुई थी दीपेश भान की शादी
भाभी जी घर पर हैं के अभिनेता दीपेश भान असल में शादीशुदा थे। उनकी शादी मई 2019 में दिल्ली में हुई थी। एक्टर की पत्नी इंडस्ट्री के बाहर से बिलॉन्ग करती है। इतना ही नहीं कपल का एक बच्चा भी है। जनवरी 2021 दीपेश पिता बने। उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन सोशल मीडिया पर बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी।
टीवी एक्टर ने लिखा था, ‘पिछले महीने 14 जनवरी 2021 को हमें एक बेटे के जन्म के रूप में आशीर्वाद मिला है। अब उसने 1 महीना पूरा कर लिया है। आपकी दुआएं चाहिए, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे।’






