स्कूल में मासूम छात्रा का शिक्षक ने किया यौन शोषण,गिरफ्तार

0
13

नागपूर दिनांक 22 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

स्कूल में मासूम छात्रा का नराधम शिक्षक ने यौन शोषण किया है। शर्मसार कर देने वाले इस वाकये से हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया है।

नराधम आरोपी शिक्षक बालू उर्फ अरुण दशरथ गरजे (33) औरंगाबाद जिले के पैठण वर्तमान में संजय गांधी नगर नागपुर निवासी है। कोरोनाकाल के दौरान उसे औरंगाबाद जिले के स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह नागपुर में आया और यहां पर एक स्कूल में अस्थाई शिक्षक की नौकरी िमली। वह टयूशन क्लास भी लेता है।

14 से 19 जुलाई के बीच में उसने 12 वर्षीय मासूम छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। मामला प्रधानाचार्य के पास पहुंचा। घटित प्रकरण को लेकर शिक्षक को फटकार लगाई गई। इसके बाद से वह स्कूल नहीं आ रहा था। प्रकरण की गंभीरता से छात्रा के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत करने फैसला िकया।

प्रकरण दर्ज िकया गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह भी पता चला है कि नराधम शिक्षक ने और भी छात्राओं को यौन प्रताड़ित िकया है, लेकिन िकसी ने इसकी शिकायत नहीं की। इस बीच प्रकरण दर्ज कर शिक्षक को िगरफ्तार िकया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here