भारत दिनांक 21 जुलाई ( प्रतिनिधी)
राष्ट्रपती की दौड़ में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बाजी मार ली। पहले राउंड की मतगणना में मूर्मू की बनी बढ़त दूसरे चरण में भी कायम रही। मुर्मू की जीत के साथ ही भारत को अब नया राष्ट्रपति मिल गया है। मूर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।
महामिहम बनने के साथ ही उनके पैतृक गांव में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं एनडीए के पार्टिओं कार्यकर्ता देशभर में इस जीत पर खुशी से झूम रहे हैं।
पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले थे। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले। दूसरे राउंड में सबसे पहले 10 राज्यों के मतपत्र गिने गए। जिसमें कुल वैध वोट 1,138 थे और इनका कुल मूल्य 1,49,575 था। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,05,299 मूल्य के 809 वोट मिले और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को मिले वोटों का मूल्य 44,276 है।
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि अगर पहले राउंड के परिणाम इनमें शामिल कर लिए जाते हैं तो मूर्मू को कुल 1,886 वैध वोट हैं, जिनकी कीमत 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 वोट मिले, जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,89,876 थी।
बता दें कि पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट मिले जबकि सिन्हा को 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट मिले थे। कुल 15 वोट अमान्य थे।






