पत्नी से अनैतिक संबंध के शक में युवक की हत्या

0
10

नागपूर दिनांक 19 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

पांचपावली के शैतान चौक इलाके में रंजिश के चलते चौकीदार की आंखों में मिर्ची पावडर झोंक कर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक आसिफ अहमद खान (33) है। हत्या करने के बाद आरोपी ने पांचपावली थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी दीक्षित भगवान जनबंधु (38), वैशाली नगर कार्पोरेशन स्कूल के पास बाबा बुद्ध नगर निवासी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मृतक आसिफ खान चौकीदारी करता था। आरोपी दीक्षित जनबंधु मैक्सी ऑटो चालक है। आरोपी दीक्षित पर इसके पहले भी धारा 380, 324, 294 और 506 के तहत मामले दर्ज हैं। सूचना मिलने पर थानेदार संजय मेंढे व प्रभारी उपायुक्त सारंग आव्हाड़ भी मौके पर पहुंचे थे।

3 माह पहले भी हुआ था विवाद 

पुलिस के अनुसार आसिफ खान के साथ दीक्षित जनबंधु ने करीब 3 माह पहले भी विवाद किया था। तब यह मामला पांचपावली थाने पहुंचा था। पुलिस ने दीक्षित पर धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया था। सोमवार को सुबह अासिफ के साथ अनबन होने पर दीक्षित ने आसिफ खान को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने पांचपावली थाने में जाकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर आत्मसमर्पण कर दिया।

आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर घायल पड़े आसिफ को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि, रंजिश अवैध संबंधों को लेकर चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here