नागपूर दिनांक 19 जुलाई ( शहर प्रतिनिधी)
कोराडी नाका के पास एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर होटल मालिक सहित 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए धरदबोचा। जुआरियों से नकदी, मोबाइल, कारें और दोपहिया वाहन सहित करीब 19.58 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।
3 कार, 2 दोपहिया वाहन, 10 मोबाइल जब्त :
होटल मालिक अपराधिक छवि का बताया जाता है। ये जुआरी कोराडी नाका के पास सर्विस रोड पर होटल एनडीएच-47 के कमरा नं.-205 में जुआ खेल रहे थे। जुआरियों से ताश पत्ते, विविध कंपनियों के 10 से अधिक मोबाइल, नकद 80 हजार 150 रुपए, 3 कार व 2 दोपहिया वाहन सहित 19 लाख 58 हजार 750 रुपए का माल जब्त किया गया।
होटल मालिक अपने होटल में जुआ अड्डा चला रहा था। गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने यह कार्रवाई की।






