पोलीस का छापा,2 लाख का प्रतिबंधित तंभाखू और पान मसाला जब्त,2 आरोपी…..

0
12

नागपूर दिनांक 17 जुलाई (महानगर प्रतिनिधी)

प्रतिबंधित सुगंधित तबाकू और पान मसाला विक्रेता के घर में पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 लाख रुपए का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त किया। शांति नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

माल रखने किराए से कमरा ले रखा था

भंडारा जिले के मूलत: तुमसर वर्तमान में प्रेम नगर, शांति नगर निवासी मुख्य आरोपी रोहित हरिप्रसाद पांडे (25) और उसका साथी श्याम मीर सिंह कटारिया है। उन्होंने तिड़के गली में िकराए से कमरा ले रखा था जहां से प्रतिबंधित तंबाकू और पान मसाला सप्लाई करते थे।

इसकी भनक पोलीस की टीम को लगी थी।  टीम ने छापा मारा और बड़ी मात्रा में पान मसाला और तंबाकू जब्त िकया। माल की कुल कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here