ललित मोदी ने पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन से शादी का किया एलान फिर कहा हम अभी…..

0
18

मनोरंजन जगत दिनांक 14 जुलाई (प्रतिनिधी)

Sushmita Sen Lalit Modi: सुष्मिता सेन बीते दिनों रोहमन शॉल से अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं. अब खबर है कि अभिनेत्री ने बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) से शादी कर ली है?

ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने सुष्मिता को अपनी पत्नी कहकर संबोधित किया. सोशल मीडिया पर ललित मोदी द्वारा शेयर की तस्वीरें और ट्वीट अब वायरल हो रहा है.

यूजर्स ने ललित मोदी का यह ट्वीट देखने के बाद अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि अभिनेत्री सुश्मिता सेन  बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं, हालांकि अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी की खबरें खारिज कर दी हैं और बताया है कि वह दोनों सिर्फ अभी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here