बूटीबोरी नागपुर दिनांक 8 जुलाई ( प्रतिनिधी)
7 जुलै को बुटीबोरी में वेणा नदी के नीचे एक महिला और पुरुष के शव मिले थे, दोनो की हत्या की गई थी, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ना सिर्फ मृतकों की पहचान की बल्कि हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस घटना में मृत पाया गया पुरुष उम्र लगभग 30 वर्ष उसने लाल सफेद नीली कलर की पट्टे वाली टी शर्ट और नीली जींस वही महिला उम्र लगभग 35 वर्ष ने काली और पीली चार पीस साड़ी और काले रंग का पेटीकोट पहन रखा थादोनों शवों को पीली रस्सी से बांधा गया और पूरे शरीर को एक बड़े पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया गया।
बुटीबोरी और स्थानिक क्राइम ब्रांच ने जांच का जिम्मा संभाला और 5 टीम बनाई गई जिन्होंने अलग-अलग तरीकों से जांच शुरू की। घटना से कुछ दूरी पर सीसीटीवीी के फुटेज खंगाले गए। दोनों मृतकों की तस्वीरें आसपास के क्षेत्र में प्रसारित की गईं।
पता चला कि दोनों मृतक कारंजा घाडगे के बिहाड़ी गांव के रहने वाले थे. मृतक की पहचान बिहाड़ी कारंजा घाडगे के 31 वर्षीय उत्तम सुरेश बोडखे वही महिला की पहचान सविताा उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई
आगे की जाँच के बाद पता चला की उत्तम शादीशुदा है और कुछ ही दिनों में अपनी पत्नी को छोड़कर नागपुर चला गया।
पर वो नागपुर में कहाँ रहता था इसका पता स्थानीय लोगों को नहीं था पुलिस ने अधिक जांच की तो पता चला दोनों मृतक निर्माण कार्य पर मजदूरी का कार्य कर रहे थे और हिंगाना के भीमनगर स्लम इसासानी हिंगाना रोड में रह रहे थे.
पुलिस ने भीमनगर झुग्गी में जाकर मकान के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उत्तम बोडखे का एक भाई शराब का आदी था और कोई काम नहीं करता था. दूसरा भाई खेती का व्यवसाय करता है। 6 जुलाई को उत्तम बोडके और सविता को उत्तम के भाइयों ने बिहाड़ी गांव मेंं जमीन विवाद को निपटाने के लिए बुलाया था। इसलिए वे बाइक से नागपुर से बिहाड़ी गांव गए थे
पुलिस जांच में पता चला कि इस मामले का संदिग्ध राहुल बोडखे मयत उत्तम का सगा भाई है। आगे की जांच में पता चला कि उसका दूसरा भाई खुशाल सुरेश बोडखे उम्र 29 साल भी शामिल था इस हत्याकांड में विजय और आकाश भी शामिल होने की जानकारी पुलिस जांच में पता चली उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया।
उत्तम के खेत में सविता काम करती थी इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध निर्माण हो गए और दोनो 2 साल पहले बिहाडी गांव छोड़कर चले गए सविता पहले से शादीशुदा थी लेकिन वह उत्तम के साथ भाग गई। उत्तम के दो भाइयों ने उसे समझाने के लिए सविता से दूर रहने को कहा था, लेकिन उत्तम ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और सविता के साथ रहने लगा, इसलिए उत्तम के दोनों भाई गाँव में बदनाम हो गए। उनके परिवार का समुदाय के लोगों ने दुष्प्रचार किया और दोनों भाइयों की शादी नहीं हो सकी थी।
उत्तम के इस कृत्य के कारण उत्तम के दोनों भाई गुस्से में थे , बार-बार समझाने के बाद भी उत्तम सविता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था इसलिए दोनों भाइयों ने उसका काम तमाम करने की योजना बनाई, इस योजना में उन्होंने विजय और आकाश को भी अपने साथ मिला लिया, उत्तम का अपने दोनों भाइयों के साथ पहले से जमीन का विवाद चल रहा था, इसी विवाद को सुलझा ने के बहाने दोनों भाइयों ने उत्तम को गांव बुलाया
उत्तम और सविता के गांव पहुंचने से पहले ही बाजारगांव के पास में दोनों भाइयों ने उन्हें अपने चार पहिया वाहन में बैठाया और उसी वाहन में दोनों की हत्या कर दी, हत्या के बाद उत्तम और सविता के शव को वेणा नदी के पुल पर से नदी में फेंक दिया
पोलीस ने इस दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों में 1) 27 वर्षीय राहुल सुरेश बोडखे. 2) खुशाल सुरेश बोडखे उम्र 29 साल बिहाड़ी, 3) विजय वसंतराव बोडखे उम्र 30 साल और 4) एक छात्र आकाश अशोक राउत उम्र 24 साल निवासी काारंजा घाडगे का समावेश है
इस ऑपरेशन को स्थानीय अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण और पुलिस बुटीबोरी की टीम ने नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मगर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल मकानकर और अनुमंडल पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में चलाया.






