सड़क किनारे मिली 20 वर्षीय युवती की लाश की अब तक नहीं हुई शिनाख्त,हत्या कर फेंकी गई लाश

0
15

काटोल नागपूर दिनांक 6 जुलाई (प्रतिनिधी)

यहां से 18 किमी दूर चारगांव रोड पर ईंट भट्ठी के पास एक 20 वर्षीय की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दी गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके एक हाथ पर 3 स्टार वाला टैटू बना है।

युवती की शिनाख्त का प्रयास काटोल के थानेदार अौर ग्रामीण क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है। मृतका के शरीर पर पीले रंग की टी-शर्ट, उस पर लव और हाथ की अंगुली में अगूंठी पर भी लव लिखा है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को सुबह 7 से 8 बजे के बीच चारगांव रोड पर ईंट भट्ठी के पास एक युवती की लाश पाई गई। संघपाल प्रभाकर बागड़े, चारगांव निवासी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी।

मृतका की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष है। दाहिनी आंख के नीचे किसी नोंकदार हथियार के दो घाव हैं। दाहिने कान के पास दो घाव, दाहिने कान की बाली काटने से कान के पीछे जख्म है। चेहरे पर भी वार किया गया है। सबूत मिटाने के इरादे से आरोपी उसकी लाश फेंककर चला गया।

नाक में नथनी, लंबे सुनहरे बाल :

युवती की नाक में नथनी है, सिर के बाल लंबे हैं। उसने बालों को सुनहरे रंग का बनाने के िलए हाईलाइट्स किया था। बाएं पैर के पंजे के बगल में दो पुराने जख्म के निशान भी हैं। काटोल पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here