नागपूर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, उमरेड और खापरखेड़ा में 2 की मौत

0
12

नागपूर जिले में कोरोना महामारी के बाद थोड़ी राहत मिली थी कि अब डेंगू का प्रकोप बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है. जिले के उमरेड तथा खापरखेड़ा में डेंगू से 9 वर्षीय बालक सहित 2 लोगों की मौत होने की खबर है.

उमरेड से मिली जानकारी अनुसार ड्रिमिसटी निवासी 25 वर्षीय युवती काजल कालिदास शंभरकर की डेंगू सदृश बीमारी से मौत हो गई थी. इसके बाद मिलन चौक मंगलवारीपेठ निवासी जीतू सोरते के दोनों बच्चे डेंगू सदृश बीमारी से पीड़ित हुए. उनके 9 वर्षीय बेटे पुनीत की नागपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. उसके बड़े भाई को भी नागपुर के अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया है.

खापरखेड़ा से मिली जानकारी अनुसार वहां विद्युत केंद्र के 210 मेगावाट के डब्ल्यूटीपी विभाग में कार्यरत टेक्निकल कर्मचारी महेश चिंतामन धांडे (45) की डेंगू से मौत हो गई. रात में अचानक तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें उपचारार्थ नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. वे सौदामिनी इंडियन गैस सोसाइटी के संचालक थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here