राज कुंद्रा के दफ्तर की दीवार में थी ‘खुफिया अलमारी’, अब फाश होंगे कई राज़!

0
9

पोर्न फिल्मों के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पती और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं, पुलिस को इस मामले में अब राज कुंद्रा के दफ्तर की दीवार से ‘खुफिया अलमारी’ (Hidden cupboard in Raj Kundra office) मिली है. इस अलमारी से पुलिस के हत्थे कई फाइलें लगी हैं, जिसके जरिए पुलिस इस केस में कई राज फाश कर सकती हैं.

पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने एक बार फिर से मुंबई के अंधेरी में स्थित राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में छापेमारी की. इस दौरान दीवार में छिपी हुई एक ‘खुफिया अलमारी’ पुलिस के हत्थे लगी है. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, अलमारी से कई फाइलें बरामद की गई हैं, जिसमें वित्तीय आदान-प्रदान से संबंधित और क्रिप्टो करेंसी से जुड़ी अहम जानकारियां हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here