राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए क्राइम ब्रांच को दिए थे ₹25 लाख? छापे में मिले 70 पोर्न व्हिडिओ

0
5

पोर्न वीडियो मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में फरार अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर ने जो दावा किया है कि राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए क्राइम ब्रांच को 25 लाख रुपए की घूस दी थी। उसने खुद से भी रिश्वत माँगे जाने का दावा किया है।

यश ठाकुर एक यूएस बेस्ड फर्म का मालिक बताया जाता है। वह Fliz Movies का मालिक है, जिसके नाम से मॉडल्‍स और ऐक्‍ट्रेसेस से वेब सीरीज और शो के नाम पर कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन करवाया जाता था। इस फर्म का नाम पहले Neufliks था। यश ठाकुर पर आरोप है कि राज कुंद्रा की कंपनी जो पोर्न फिल्‍में बनाती थीं, वो कथित तौर पर यश ठाकुर की कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड की जाती थीं। क्राइम ब्रांच के कार्रवाई करते हुए यश ठाकुर के अकाउंट्स से 4.5 करोड़ रुपए सीज किए थे।

इससे पहले आज सुबह पुलिस को छापेमारी में 70 पोर्न विडियोज हाथ लगे है ये विडियोजआरोपी उमेश कामत द्वारा बनाए गए हैं। राज कुंद्रा के पूर्व पीए उमेश कामत ने ये सभी वीडियोज अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस की मदद से बनाया था। सूत्रों के अनुसार, ये सभी प्रोडक्शन हाउस अब प्रॉपर्टी सेल की जांच के दायरे में हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here