नागपूर दि 21 जुलाई: नागपुर के लिए आज कोरोना के मामले मेंं राहतभर दिन रहा,7 हजार के करीब कोरोना टेस्ट की गई और सिर्फ 7 नए पॉजिटिव मिले
पीछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 6901 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई जिसमे सिर्फ 7 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 4+ ग्रामीण 2+ जिले के बाहर 1 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 15 लोगो ने कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में अब सिर्फ 279 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 218 और ग्रामीण में 54 और जिले के बाहर के 7 का समावेश है






